home page

दुर्गापुर में सीटू और कांग्रेस के श्रमिक संगठनों के कार्यालय पर चला बुलडोजर

 | 
दुर्गापुर में सीटू और कांग्रेस के श्रमिक संगठनों के कार्यालय पर चला बुलडोजर


पश्चिम बर्दवान, 14 जुलाई (हि. स.)। पश्चिम बर्दवान के दुर्गापुर में सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए मंगलवार सुबह से आसनसोल-दुर्गापुर विकास प्राधिकरण (एडीडीए) ने बुलडोजर अभियान चलाया। पुलिस और केंद्रीय बलों की मौजूदगी में कोक ओवन तथा न्यू टाउनशिप थाना क्षेत्र के विभिन्न निजी कारखानों के गेट के सामने बने कई श्रमिक संगठनों के कार्यालयों को ध्वस्त कर दिया गया।

एडीडीए के अनुसार, ये कार्यालय लंबे समय से सरकारी जमीन पर बने हुए थे। अधिकारियों का दावा है कि संबंधित संगठनों को कई बार नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था। कोई कार्रवाई नहीं होने पर कानूनी तौर पर यह अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान तृणमूल श्रमिक संगठन के कार्यालय के पास स्थित कांग्रेस और सीटू सहित वामपंथी श्रमिक संगठनों के कार्यालयों पर बुलडोजर चलाया गया।

वहीं, सीटू और कांग्रेस से जुड़े श्रमिक संगठनों का आरोप है कि उनके कई दशक पुराने कार्यालयों को नहीं तोड़ने के लिए एडीडीए से अनुरोध किया गया था। उनका कहना है कि यह कार्रवाई नवान्न के निर्देश पर की गई है।

संगठनों का दावा है कि ये कार्यालय लंबे समय से श्रमिकों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा