home page

मुर्शिदाबाद में ड्यूटी के दौरान वज्रपात से बीएसएफ जवान की मौत

 | 
मुर्शिदाबाद में ड्यूटी के दौरान वज्रपात से बीएसएफ जवान की मौत


मुर्शिदाबाद, 24 जून (हि. स.)। जिले में ड्यूटी के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान की मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान विनीत कुमार दुबे (46) के रूप में हुई है। वह 71वीं बटालियन में तैनात थे और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के रहने वाले थे।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात विनीत कुमार दुबे मुर्शिदाबाद के जंगीपुर क्षेत्र स्थित बाबुरा घाट सीमा चौकी पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान मिथुपुर इलाके में अचानक तेज आंधी, बारिश और वज्रपात शुरू हो गया। वज्रपात की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी जवान उन्हें जंगीपुर उपमंडल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद जवान का पार्थिव शरीर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक घर कन्नौज, उत्तर प्रदेश भेजा जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता