home page

सीमा पर ड्यूटी के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बीएसएफ जवान की मौत

 | 

जलपईगुड़ी, 5 जून (हि.स.)। जिले के भारत-बांग्लादेश सीमा पर ड्यूटी के दौरान एक सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जवान की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना गुरुवार रात दक्षिण बेरुबाड़ी सीमा क्षेत्र में घटी है। मृत जवान की पहचान मोहम्मद तैयब हुसैन के रूप में हुई है, जो 130 नंबर बटालियन के महादेव बॉर्डर आउटपोस्ट में तैनात थे।

जानकारी के अनुसार, असम निवासी मोहम्मद तैयब हुसैन सीमा पर नियमित गश्त कर रहे थे। उसी दौरान तेज आंधी और बारिश के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ मौजूद अन्य बीएसएफ जवानों ने तुरंत उन्हें बचाकर हल्दीबाड़ी ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार