home page

हुगली–नदिया और 24 परगना संपर्क मार्ग पर पुल निर्माण तेज, आरओबी का काम जारी

 | 
हुगली–नदिया और 24 परगना संपर्क मार्ग पर पुल निर्माण तेज, आरओबी का काम जारी


हुगली, 22 फ़रवरी (हि. स.)। हुगली से नदिया और 24 परगना को जोड़ने वाले मार्ग पर गंगा नदी के ऊपर पुल निर्माण कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इसी परियोजना के तहत बांसबेडिया के बड़ापाड़ा से नदी तक पुल को जोड़ने वाले रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) का कार्य, जो पिछले कई दिनों से लंबित था, अब रफ्तार पकड़ चुका है।

रेल पटरी के ऊपर आरओबी निर्माण का कार्य शुरू हो गया है और इसे तेज़ गति से पूरा किया जा रहा है। एलएंडटी के प्रबंधकीय अधिकारियों -वेंकटेश नाइक, जय पटनायक और उज्ज्वल मित्र की देखरेख में निर्माण कार्य चल रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, सभी आवश्यक अनुमतियां मिलने के बाद रेलवे ने 10 दिनों का समय दिया है, जिसके दौरान प्रतिदिन लगभग साढ़े तीन घंटे तक निर्माण कार्य किया जा रहा है।

उम्मीद जताई गई है कि तय समय से पहले ही लेफ्ट साइड आरओबी का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद करीब 56 दिनों के अंतराल पर रेलवे से पुनः अनुमति मिलने के बाद राइट साइड आरओबी का निर्माण शुरू होने की संभावना है। रविवार को अधिकारियों ने बताया कि गंगा नदी पर पुल का संपूर्ण निर्माण कार्य दिसंबर 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है।

निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है, जिससे काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय