home page

किराए के मकान के बंद कमरे से युवती का फंदे से लटका शव बरामद

 | 
किराए के मकान के बंद कमरे से युवती का फंदे से लटका शव बरामद


सिलीगुड़ी, 04 सितंबर (हि. स.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर दो स्थित बाघाजतिन कॉलोनी में एक किराए के मकान के बंद कमरे से युवती का फंदे से लटका शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान त्सेरिंग डोमा भूटिया के रूप में हुई है। वह सिक्किम की रहने वाली थी।

पुलिस के अनुसार, युवती सिलीगुड़ी के बाघाजतिन कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी। गुरुवार देर रात काफी देर तक कमरे का दरवाजा बंद रहने की सूचना पाकर प्रधान नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, जहां युवती फंदे से लटकी मिली।

पुलिस ने उसे नीचे उतारकर सिलीगुड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद शव को शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, सूचना मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे। मौत की वास्तविक कारणों से जुड़ी सभी पहलुओं की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार