home page

रेलकर्मी का संदिग्ध हालत में फंदे से झूलता शव बरामद

 | 
रेलकर्मी का संदिग्ध हालत में फंदे से झूलता शव बरामद


सिलीगुड़ी, 26 जून (हि. स.)। सेंट्रल कॉलोनी इलाके में शुक्रवार को एक रेलकर्मी का संदिग्ध हालत में फंदे से झूलता शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अरिंदम रॉय बर्मन (46) के रूप में हुई है जो मूल रूप से कूचबिहार के रहने वाले थे। यहां वे रेलवे क्वार्टर में अकेले रहते थे।

बताया जा रहा है कि अरिंदम पिछले चार दिनों से ड्यूटी पर नहीं आए थे। संपर्क न होने पर सहकर्मियों ने परिवार को सूचना दी। इसके बाद उनका भाई कूचबिहार से सिलीगुड़ी पहुंचा। शुक्रवार को जब वह क्वार्टर पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था और तेज दुर्गंध आ रही थी। सूचना मिलने पर एनजेपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर से उनका सड़ा-गला शव बरामद किया।

प्राथमिक जांच में आशंका है कि मौत कई दिन पहले हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार