जलजमाव के बीच घर से व्यक्ति का शव बरामद
| Jun 19, 2026, 18:02 IST
सिलीगुड़ी, 19 जून (हि. स.)। सिलीगुड़ी में भारी बारिश के बाद जलजमाव के बीच एक व्यक्ति का शव उसके घर से बरामद हुआ। घटना वार्ड नंबर 46, दार्जिलिंग मोड़ के शिवनगर इलाके की है।
मृतक की पहचान राकेश कुमार साह (42) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे और सिलीगुड़ी में परिवार के साथ रहकर एक अंडा गोदाम में काम करते थे।
स्थानीय लोगों के अनुसार, गुरुवार रात भारी बारिश के कारण इलाका जलमग्न हो गया था। आशंका है कि सोते समय पानी भरने का अंदाजा न लगने से वह डूब गए। शुक्रवार को पानी कम होने पर उनका शव घर के अंदर मिला।
सूचना पाकर प्रधान नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

