नाले से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
| Sep 16, 2026, 19:27 IST
सिलीगुड़ी, 16 सितंबर (हि. स.)। सिलीगुड़ी रेगुलेटेड मार्केट की फल मंडी के पास बुधवार शाम नाले से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर प्रधाननगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मालवाहक गाड़ियों के हटने के बाद नाले के पास व्यक्ति को पड़ा देखा गया। पुलिस के पहुंचने पर उसे मृत पाया गया। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।
पुलिस ने मौत के कारणों और व्यक्ति की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

