home page

लापता युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी

 | 

अलीपुरद्वार, 06 मई (हि. स.)। जिले के शालकुमारहाट इलाके में लापता एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना शालकुमार एक ग्राम पंचायत के नयापाड़ा गांव की है। मृतक की शिनाख्त जयंत बर्मन के रूप में हुई है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बुधवार को सबसे पहले स्कूल के छात्रों ने शव को देखा। घर से करीब 500 मीटर दूर पक्की सड़क के नीचे पानी में दो दिनों से पड़े रहने के कारण शव की पहचान करना मुश्किल हो रहा था। सूचना मिलने पर सोनापुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद परिजनों ने शव की पहचान की।

शुरुआत में इस घटना को लेकर राजनीतिक संघर्ष की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन परिवार ने इसे खारिज कर दिया।

मृतक के भाई श्रीमंत बर्मन के अनुसार, जयंत कुछ मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और नशा भी करते थे। वह वोट गिनती की रात से लापता थे।

परिवार ने यह भी बताया कि इससे पहले भी वह कई बार घर से लापता हो चुके थे, लेकिन वापस लौट आते थे, इसलिए कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अलीपुरद्वार जिला अस्पताल भेज दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार