home page

तीस्ता किनारे मिला लापता चाय श्रमिक का शव, इलाके में सनसनी

 | 
तीस्ता किनारे मिला लापता चाय श्रमिक का शव, इलाके में सनसनी


जलपाईगुड़ी, 09 मई (हि. स.)। तीस्ता नदी के किनारे से लापता चाय बागान श्रमिक का सड़ा-गला शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रतिया उरांव के रूप में हुई है। वह जलपाईगुड़ी के भांडिगुड़ी चाय बागान के श्रमिक बताए जा रहे है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मतदान के बाद से ही रतिया उरांव लापता थे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। शनिवार सुबह तीस्ता नदी के किनारे मवेशी चराने गए कुछ स्थानीय लोगों ने एक सड़ा-गला शव पड़ा हुआ देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक तौर पर शव की पहचान रतिया उरांव के रूप में की गई है। उनकी मौत कैसे हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार