लापता व्यक्ति का शव महानंदा नदी से बरामद
सिलीगुड़ी, 05 जून (हि. स.)। तीन दिनों से लापता एक व्यक्ति का शव शुक्रवार को महानंदा नदी से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शांतिपाड़ा निवासी विश्वनाथ दास के रूप में हुई है, जो पेशे से पेंटर थे।
मिली
जानकारी के अनुसार, विश्वनाथ दास पिछले तीन दिनों से घर से लापता थे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार को नदी किनारे उनका मोबाइल फोन, पर्स और साइकिल की चाबी मिलने के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया।
शुक्रवार शाम कामरांगागुड़ी इलाके में महानंदा नदी में एक शव दिखाई दिया। सूचना पाकर न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला।
बाद में परिजनों ने शव की पहचान विश्वनाथ दास के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

