home page

महानंदा नदी से नवजात बच्ची का शव बरामद

 | 

सिलीगुड़ी, 01 नवंबर (हि. स.)। फुलबाड़ी के कामरांगागुड़ी संलग्न महानंदा नदी से एक नवजात शिशु कन्या का शव मिलने से इलाके में भारी सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार स्थानीय लोगों ने नदी में एक नवजात का शव देखा। घटना की सूचना पाकर एनजेपी (न्यू जलपाईगुड़ी) थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और आगे की जांच के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (एनबीएमसीएच) भेज दिया है।

प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, बच्ची दो से तीन घंटे या अधिकतम एक दिन की हो सकती है। आशंका जताई जा रही है कि जन्म के तुरंत बाद ही नवजात को नदी में फेंक दिया गया होगा, जिसके बाद नदी के तेज बहाव में बहकर शव कामरांगागुड़ी इलाके तक पहुंच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार