home page

खड़गपुर के जंगल से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

 | 
खड़गपुर के जंगल से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद


खड़गपुर, 07 अप्रैल (हि. स.)। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर में जंगल से सटे इलाके से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार सुबह खड़गपुर लोकल थाना अंतर्गत पानाछत्र कैनाल के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही मृतक की पहचान करने का भी प्रयास किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता