home page

लगातार वर्षा के बावजूद खड़गपुर में 121 यूनिट रक्त संग्रह

 | 
लगातार वर्षा के बावजूद खड़गपुर में 121 यूनिट रक्त संग्रह


लगातार वर्षा के बावजूद खड़गपुर में 121 यूनिट रक्त संग्रह


लगातार वर्षा के बावजूद खड़गपुर में 121 यूनिट रक्त संग्रह


खड़गपुर, 27 जुलाई (हि.स.)। पश्चिम मेदिनीपुर के खड़गपुर नगर के वार्ड संख्या-11 स्थित मालंच अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में रंजीत बोस मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से आयोजित पांचवां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सोमवार को प्रतिकूल मौसम और दिनभर की लगातार वर्षा के बावजूद सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में 121 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया।

शिविर में तीन शासकीय रक्तकोषों ने रक्त संग्रह किया। खड़गपुर सदर अस्पताल रक्तकोष ने 31 यूनिट, मेदिनीपुर सदर अस्पताल रक्तकोष ने 50 यूनिट तथा नयाग्राम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल रक्तकोष ने 40 यूनिट रक्त संग्रह किया। इस प्रकार कुल 121 यूनिट रक्त एकत्र हुआ।

कार्यक्रम के आयोजक रुपेश बसु ने कहा कि प्रतिकूल मौसम भी मानव सेवा के संकल्प को रोक नहीं सका। लगातार वर्षा के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर यह संदेश दिया कि मानव जीवन की रक्षा के लिए समाज सदैव तत्पर है।

शिविर में वन विभाग के सहायक प्रभागीय वनाधिकारी चिन्मय बर्मन, समाजसेवी दीपक दासगुप्त, त्रिपति बनर्जी, प्रदीप दास, गोपाल साहा, गोपाल हाजरा, डॉ. कार्तिक चंद्र मित्र, अभिमन्यु गुप्ता, तरुण चौधरी, इंद्रजीत मुखर्जी, विद्युत सेन, कमल मित्र, मृगेन्द्रनाथ राणा, बिजनल दत्त, मुकेश साह, जया सिंह दास, धर्मेंद्र जैन, एडी बर्मन, अशोक मंडल, रमेश अग्रवाल, शाहिद खान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

रंजीत बोस मेमोरियल ट्रस्ट ने तीनों शासकीय रक्तकोषों के चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, अतिथियों, स्वयंसेवकों, समाचार माध्यमों तथा सभी 121 रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। ट्रस्ट ने कहा कि मानव सेवा का यह अभियान भविष्य में भी इसी समर्पण और निष्ठा के साथ निरंतर जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता