home page

मतगणना केंद्रों पर गड़बड़ी रोकने के लिए भाजपा का विशेष प्रशिक्षण शिविर

 | 
मतगणना केंद्रों पर गड़बड़ी रोकने के लिए भाजपा का विशेष प्रशिक्षण शिविर


सिलीगुड़ी, 01 मई (हि. स.)। मतगणना केंद्रों पर किसी भी तरह की कथित गड़बड़ी को रोकने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सिलीगुड़ी संगठन ने केंद्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सिलीगुड़ी डिवीजन के 28 उम्मीदवारों की उपस्थिति में मतगणना कर्मियों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

भाजपा नेताओं का दावा है कि उत्तर बंगाल में कुल 54 सीटें हैं और मौजूदा मतदान आंकड़ों के आधार पर तृणमूल कांग्रेस दो अंकों तक भी नहीं पहुंच पाएगी। वहीं, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और फालाकाटा के उम्मीदवार दीपक बर्मन ने स्टॉन्ग रूम में संभावित गड़बड़ी की आशंका जताई है।

दीपक बर्मन ने कहा कि कार्यकर्ताओं को मतगणना केंद्रों पर उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से समझाया गया है। उन्हें यह भी सिखाया गया कि किसी भी तरह की गड़बड़ी को कैसे रोका जाए। उनका दावा है कि चार मई के बाद राज्य में भाजपा भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

कार्यशाला में निशीथ प्रामाणिक, शंकर घोष, रथीन बोस, आनंदमय बर्मन, केंद्रीय पर्यवेक्षक सुनील बंसल, भूपेंद्र यादव और मंगल पांडेय समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार