home page

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्क का ताला खोला, किया यज्ञ

 | 
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्क का ताला खोला, किया यज्ञ


हावड़ा, 05 मई (हि.स.)। मध्य हावड़ा विधानसभा क्षेत्र के रामजी हाजरा लेन स्थित एक पार्क को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को खुलवाया। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पार्क लंबे समय से तृणमूल कांग्रेस के नेता के कब्जे में था। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्क का ताला खोला।मंगलवार दोपहर को भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पार्क में यज्ञ किया। इस यज्ञ में मध्य हावड़ा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा संयोजक शिवशंकर साधुखान मौके पर मौजूद थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व तृणमूल पार्षद श्यामल मित्रा कब्जा किए हुए थे। इस वजह से इलाके के आम लोग और बच्चे वहां नहीं जा सकते थे।भाजपा नेता शिवशंकर साधुखा ने कहा कि अब पार्क सभी के लिए खोल दिया गया है। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि उस पार्क में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम पर एक मंदिर बनाया जाएगा। वहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाई जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गंगा