home page

विधायक बिमान घोष के नेतृत्व में निकाली गई भाजपा की विजय रैली

 | 
विधायक बिमान घोष के नेतृत्व में निकाली गई भाजपा की विजय रैली


हुगली, 11 मई (हि. स.)। भाजपा विधायक बिमान घोष के नेतृत्व में सोमवार को हुगली जिले के पुरशुड़ा इलाके में भाजपा की ओर से विजय रैली निकाली गई। यह रैली घोलदिगरुई मोड़ से फतेपुर बस स्टैंड तक आयोजित की गई। रैली में भाजपा के कई नेता, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। पार्टी के झंडों, अबीर-गुलाल और ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच मिठाइयां भी बांटी गईं।

भाजपा नेताओं ने दावा किया कि यह सफलता आम लोगों के समर्थन और आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पार्टी आगे भी जनता के साथ खड़ी रहकर क्षेत्र के विकास के लिए काम करती रहेगी।

विजय रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह और उत्सव का माहौल देखा गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय