‘पश्चिम बंग’ नाम के प्रस्ताव का प्रदेश भाजपा ने किया स्वागत
कोलकाता, 07 अक्टूबर (हि.स.)।
पश्चिम बंगाल का नाम पश्चिम बंग’ करने की राज्य सरकार की पहल का भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने स्वागत किया है। प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता देवजीत सरकार ने बुधवार को कहा कि यह केवल नाम बदलने का मामला नहीं है, बल्कि बंगाल के इतिहास और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा विषय है।
1947 के बंगाल विभाजन और उसमें डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भूमिका का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के गठन के ऐतिहासिक संदर्भ को भुलाया नहीं जाना चाहिए।
भाजपा प्रवक्ता ने कि ‘वेस्ट बंगाल’ नाम ब्रिटिश काल की विरासत है और ‘पश्चिम बंग नाम राज्य की अपनी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान को अधिक स्पष्ट करेगा। भाजपा राज्य सरकार की इस पहल का पूरी तरह समर्थन करती है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा

