भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री ने जिला कमेटी पदाधिकारी के साथ की बैठक
बर्दवान, हिस 2026।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश संगठन महामंत्री अमिताभ चक्रवर्ती ने मंगलवार शाम पश्चिम बर्दवान जिले के जिला पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यप्रणाली की समीक्षा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष देवदनु भट्टाचार्य, विधायक कृष्णेंद्र मुखर्जी, विधायक जितेंद्र तिवारी, विधायक अरिजित राय सहित अपूर्व हाजरा, बप्पा चटर्जी, तापस राय, काकोली घोष और पवन कुमार सिंह समेत कई जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान अमिताभ चक्रवर्ती ने जिला नेतृत्व को संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने तथा पार्टी के सभी संगठनात्मक निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार में आने के बाद कार्यशैली में कुछ कमियां सामने आ सकती हैं, लेकिन किसी भी परिस्थिति में संगठन को कमजोर नहीं होने देना है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन है। इसलिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ जनता के बीच सक्रिय रहकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में काम करना होगा। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियान तथा बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाए रखने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा

