home page

राष्ट्रपति के अपमान के विरोध में झाड़ग्राम में भाजपा का प्रदर्शन

 | 
राष्ट्रपति के अपमान के विरोध में झाड़ग्राम में भाजपा का प्रदर्शन


राष्ट्रपति के अपमान के विरोध में झाड़ग्राम में भाजपा का प्रदर्शन


झाड़ग्राम, 08 मार्च (हि. स.)। देश के राष्ट्रपति के कथित अपमान के विरोध में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा (एसटी), झाड़ग्राम सांगठनिक जिला ने रविवार को झाड़ग्राम में पथावरोध कर विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा, झाड़ग्राम जिले के कार्यकर्ताओं ने शाम करीब 5:30 बजे झाड़ग्राम के कॉलेज मोड़ स्थित पांच नंबर सड़क को अवरुद्ध कर दिया। इस अवरोध के कारण इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात भी काफी देर तक बाधित रहा।

प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि राष्ट्रपति का अपमान केवल इसलिए किया गया क्योंकि वह एक आदिवासी महिला हैं। उनका कहना था कि तृणमूल कांग्रेस लगातार आदिवासी समाज का अपमान करती रही है। इस बार भी राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का अपमान किया है।

घटना की जानकारी मिलते ही झाड़ग्राम पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को समझाकर स्थिति को सामान्य कराया। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात भी बहाल कर दिया गया।

इस संबंध में भाजपा के राज्य एसटी मोर्चा के सचिव राजेन हेंब्रम ने कहा कि राज्य सरकार के मंत्री जानबूझकर ऐसे बयान देते हैं, जिससे आदिवासी समुदाय को छोटा दिखाया जा सके और उनका अपमान हो। उन्होंने कहा कि भाजपा एसटी मोर्चा इस तरह की घटनाओं के खिलाफ लगातार आंदोलन जारी रखेगा। आगे चलकर पूरे राज्य में आदिवासी समाज आंदोलन करेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता