home page

मोयना में पंचायत प्रधान खुकुरानी व सदस्य काकली समर्थकों संग तृणमूल में शामिल

 | 
मोयना में पंचायत प्रधान खुकुरानी व सदस्य काकली समर्थकों संग तृणमूल में शामिल


मोयना में पंचायत प्रधान खुकुरानी व सदस्य काकली समर्थकों संग तृणमूल में शामिल


मोयना में पंचायत प्रधान खुकुरानी व सदस्य काकली समर्थकों संग तृणमूल में शामिल


मेदिनीपुर, 22 फरवरी (हि. स.)। जिले के मोयना क्षेत्र अंतर्गत गोजिना ग्राम पंचायत में रविवार शाम राजनीतिक समीकरण में बदलाव देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी की ग्राम पंचायत प्रधान खुकुरानी मंडल तथा ग्राम पंचायत सदस्य काकली चौधुरी ने अपने भारी समर्थकों के साथ ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।

सूत्रों द्वारा मिली जानकारी अनुसार, स्थानीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने तृणमूल का झंडा थामते हुए औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। कार्यक्रम में स्थानीय नेतृत्व और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान चंदन मंडल ने भी मंच से संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। वहीं, काकली चौधुरी ने कहा हमने यह निर्णय अपने क्षेत्र के विकास के लिए लिया है। तृणमूल के साथ जुड़कर ग्राम में रुके कार्यों को करने का प्रयत्न करेंगे।

तृणमूल नेतृत्व का कहना है कि दोनों जनप्रतिनिधियों के शामिल होने से पंचायत स्तर पर संगठन और मजबूत होगा तथा विकास कार्यों को गति मिलेगी। वहीं, भाजपा खेमे में इस घटनाक्रम को लेकर हलचल तेज हो गई है।

राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि पंचायत स्तर पर इस तरह के दल-बदल का असर स्थानीय राजनीति और आगामी चुनावी समीकरणों पर पड़ सकता है, खासकर पूर्व मेदिनीपुर जिले की पंचायत राजनीति पर इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता