home page

परिवर्तन यात्रा में ममता सरकार पर बरसीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी,

 | 
परिवर्तन यात्रा में ममता सरकार पर बरसीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी,


आसनसोल, 01 मार्च (हि.स.)।

आसनसोल संसदीय क्षेत्र के कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के चिनाकुड़ी इलाके में रविवार को भाजपा की परिवर्तन सभा में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ब्रेन ड्रेन हो गया है। युवा शक्ति का सुदपयोग करने की बजाय राज्य सरकार पैसे से युवाओं की तुलना कर रही है. पैसे देकर रोजगार दिया जा रहा है. सरकारी योजनाओं का नाम बदलकर उसका दुर्रपायोग किया जा रहा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला और राज्य में परिवर्तन लाने का दावा किया। सभा में उमड़ी भीड़ का उल्लेख करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुल्टी विधानसभा में जिस प्रकार जनसैलाब उमड़ा है, वह इस बात का संकेत है कि पश्चिम बंगाल की जनता इस बार परिवर्तन चाहती है और भारी मतों से भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। अन्नपूर्णा देवी ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों में राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन बढ़ा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए विकास कार्यों के लिए धन का दुरुपयोग किया जा रहा है तथा कई केंद्रीय योजनाओं के नाम बदलकर उसका दुर्रपयोग किया जा रहा है. कुछ जनहिताय लाभकारी योजनाओं को राज्य में लागू नहीं होने दिया जा रहा, जिससे जनता वंचित रह रही है। उन्होंने राज्य के युवाओं की स्थिति पर भी चिंता जताई। युवाओं को रोजगार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है और प्रतिभा के बजाय पैसे के आधार पर नौकरी दिए जाने के आरोप भी उन्होंने लगाये। जनता का राज्य सरकार से विश्वास उठता जा रहा है। सभा में उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर गंभीर नहीं है। पश्चिम बंगाल की जनता का हक धुसपैठियो मार जा रहे है. बंगाल की जनता अब त्रस्त हो चुकी है. आने वाले विधानसभा चुनाव में बदलाव निश्चित है। कार्यक्रम में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप घोष, सौमित्र खां, जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य, विधायक अग्निमित्रा पाल, डॉ अजय पोद्धार, कृष्णेंदु मुखर्जी, जितेन्द्र तिवारी आदि मौजूद थे.

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा