आईपैक सह-संस्थापक की गिरफ्तारी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कसा तंज
| Apr 14, 2026, 13:40 IST
सिलीगुड़ी, 14 अप्रैल (हि.स.)। आईपैक के सह-संस्थापक की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने सत्तारूढ़ तृणमूल पर निशाना साधा है। सिलीगुड़ी के बागडोगरा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि “चोर-पुलिस का खेल काफी समय से चल रहा है, लेकिन अब जनता ने तय कर लिया है कि वही चोरों को बाहर करेगी।”
आगे उन्होंने कहा कि कौन गिरफ्तार हो रहा है, इसे देखने का हमारे पास समय नहीं है और न ही इस पर सोचने की जरूरत है। इन घटनाओं का पश्चिम बंगाल की जनता पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि इस बार का चुनाव “जनता बनाम ममता बनर्जी” बन चुका है। प्रदेश अध्यक्ष आज राज्य के विभिन्न हिस्सों में कई रैलियों को संबोधित करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

