चुनाव 26 : मेदिनीपुर में उम्मीदवारों का जनसंपर्क अभियान सक्रिय
मेदिनीपुर, 29 मार्च (हि. स.)। मेदिनीपुर शहर के बड़ाबाजार इलाके में इन दिनों चुनावी प्रचार जोरों पर चल रहा है। विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवार और उनके कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। वहीं, बड़े बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी वे सब्जी और मछली के दामों की जानकारी लेकर व्यंग्य के माध्यम से जनता का ध्यान अपनी ओर खींचने का प्रयास कर रहे हैं।
इसी क्रम में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सुजय हाजरा ने सोमवार को मेदिनीपुर सदर बाजार क्षेत्र में प्रचार अभियान चला रहे हैं। उन्होंने इलाके के वरिष्ठ नागरिकों और बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया और लोगों से समर्थन की अपील की।
सुबह चाय के दौरान प्रचार में समर्थकों का जत्था, नुक्कड़ चर्चा सभा और दीवार लेखन के माध्यम से भी चुनावी माहौल को बनाए रखा हुआ है। उम्मीदवार और पार्टी कार्यकर्ता आम लोगों से सीधे संवाद कर विकास के वादे, स्थानीय समस्याओं के समाधान और अपनी राजनीतिक योजनाओं को सामने रख रहे हैं।
जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे मेदिनीपुर शहर के विभिन्न इलाकों में चुनावी गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। गेटबाजार हो या बड़ाबाजार हर क्षेत्र में रोजाना राजनीतिक कार्यक्रमों और प्रचार अभियानों की रौनक देखने को मिल रही है।
भाजपा प्रत्याशी शंकर गुच्छेत भी अपने साथी कार्यकर्ताओं के साथ सुबह-सुबह विभिन्न स्थानों पर लोगो के बीच पहुंच कर उनकी समस्या को सुनकर आने वाले चुनाव को लेकर कड़ी प्रतिद्वंद्वी के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं और साथ में जनता का समर्थन बटोर कर अच्छी प्रतिद्वंदिता पेश कर रहे हैं।
सोमवार सुबह फोन पर उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से जनता परिवर्तन की ओर देख रही है और इसका परिणाम भी जल्द दिखेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

