आसनसोल दक्षिण विधानसभा से भाजपा की परिवर्तन रथयात्रा शुरु, विधायक अग्निमित्रा पाल ने की अगुवाई
आसनसोल, 06 मार्च (हि. स.)। भाजपा की परिवर्तन यात्रा का रथ शुक्रवार को आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के भगत सिंह मोड़ से रवाना हुआ। आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रथ को कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के लिये रवाना किया।
उल्लेखनीय है कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा गुरुवार केा कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना के साथ शुरु हुयी थी। रथ यात्रा बाराबनी के गौरांटी में जब पहुंची।
भाजपा का आरोप है कि रथ यात्रा के काफिले पर तृणमूल के गुंडो ने हमला किया। जिसमें कई लोग घायल हुए थे। परिवर्तन यात्रा बाराबनी के गौरांडी, जामुडिया, अंडाल, रानीगंज, आसनसोल बुद्धा पीएनटी मैदान होकर बर्नपुर बारी मैदान पहुंची थी। परिवर्तन रथयात्रा शुक्रवार को आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के बर्नपुर स्थित चित्रा मोड़ से शुरू की गयी। इस परिवर्तन यात्रा में आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित शामिल हुए।
बताया जा रहा है कि यह परिवर्तन रथयात्रा कुल्टी होते हुए आगे पुरुलिया जिले की ओर जायेगी। यात्रा के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोगों से संपर्क कर पार्टी के पक्ष में समर्थन जुटाने का प्रयास किया।
विधायक अग्निमित्रा पाल ने कहा कि परिवर्तन यात्रा आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से निकली जो कि कुल्टी, बराकर, डिसरगढ होकर पुरूलिया के लिये रवाना होगी। पश्चिम बंगाल में एनएसए चीफ अजीत डोफाल के सहयोगी रवि आ रहे है। इसके आगे क्या होगा? यह उनको भी नहीं पता है लेकिन ममता बनर्जी को यह समझ आ चुका है। वर्ष 2021 में हिंसा के सहारे चुनाव जीत गयी थी। राष्ट्रीय मनवता अधिकार संगठन ने भी चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर कहा था कि राज्य में कानून व्यवस्था नहीं है। भाजपा के परिवर्तन यात्रा को रोकने के लिये जगह-जगह तोड़फोड़ किया जा रहा है। एसआईआर की प्रक्रिया जब पश्चिम बंगाल में शुरू हुई तभी से मुख्यमंत्री पहले दिन से ही विरोध करने लगी। वह अपने वोट बैंक रोहिंग्या और बांग्लादेशी धुसपैठियों केा बचाने में लगी रही। पांच मई रात 12 बजे के बाद यदि पश्चिम बंगाल में यदि नयी सरकार गठित नहीं होगी तो राष्ट्रपति शासन लागू होगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा

