सड़क निर्माण कार्य का भाजपा विधायक शिखा चटर्जी ने किया शिलान्यास
सिलीगुड़ी, 22 नवंबर (हि. स.)। डाबग्राम-फूलबाड़ी की विधायक शिखा चटर्जी ने फूलबाड़ी में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया है। भाजपा विधायक ने फूलबाड़ी एक नंबर ग्राम पंचायत के भालोबासा मोड़ पर रविवार को नारियल फोड़कर पक्की सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
विधायक ने कहा कि सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण (एसजेडीए) की पहल पर करीब 19 लाख रुपये की लागत से इस परियोजना को पूरा किया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक शिखा चटर्जी के अलावा फूलबाड़ी एक नंबर ग्राम पंचायत के प्रधान दयाल राय, राहुल बर्मन, मानुनी दास, उत्तम सरकार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
वहीं, फूलबाड़ी-2 नंबर ग्राम पंचायत के पूर्व धनतला गांव में भी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। 'जी राम जी' परियोजना के तहत 125 दिनों के कार्य के माध्यम से पेवर ब्लॉक लगाकर सड़क का निर्माण किया जाएगा। एक ही दिन फूलबाड़ी के दो अलग-अलग इलाकों में सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी देखी गई।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

