home page

मालदा में भाजपा नेता पर दबंगई और मारपीट का आरोप

 | 
मालदा में भाजपा नेता पर दबंगई और मारपीट का आरोप


मालदा, 09 अगस्त (हि. स.)। जिले के हरिश्चंद्रपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अर्जुन केशरी और उनके भाई पर रविवार को एक दुकानदार की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप लगा है। साथ ही उनपर दुकानदार की बुजुर्ग मां के साथ मारपीट का गंभीर आरोप भी लगा है। इस मामले में एक आरोपित को हिरासत में लिया गया है।

बताया जा रहा है कि इस दिन सीसीटीवी कैमरा लगाने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद आरोपितों ने दुकान में लगे कैमरे को तोड़ दिया और विरोध करने पर महिला को धक्का देकर घायल कर दिया।

वहीं, दूसरी ओर आरोपित पक्ष ने भी पलटवार करते हुए दावा किया है कि दुकानदार ने ही उन पर हमला किया और चाकू से घायल कर दिया। दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार