भाजपा ने शुरू की ‘सेवा ज्योति यात्रा’, प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की जनसेवा का संदेश
सिलीगुड़ी, 07 अक्टूबर (हि. स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा और देशवासियों के प्रति उनके योगदान का संदेश आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से सिलीगुड़ी में भाजपा की ओर से ‘सेवा ज्योति यात्रा’ शुरू की गई। बुधवार को बाघाजतीन पार्क से यात्रा का शुभारंभ राज्य के पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने किया। इस अवसर पर भाजपा के नेता और विभिन्न स्तरों के कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। इस मौके पर रवींद्र मंच में विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा और जनकल्याण में उनके योगदान की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है। ‘सेवा ज्योति यात्रा’ सिलीगुड़ी शहर की विभिन्न सड़कों और प्रमुख इलाकों से होकर गुजरेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

