home page

चुनाव 26 : भाजपा उम्मीदवार दुर्गा मुर्मू ने बैंड पार्टी संग किया प्रचार

 | 
चुनाव 26 : भाजपा उम्मीदवार दुर्गा मुर्मू ने बैंड पार्टी संग किया प्रचार


सिलीगुड़ी, 06 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा उम्मीदवार दुर्गा मुर्मू ने सोमवार को बैंड पार्टी के साथ जोरदार चुनाव प्रचार शुरू किया।

मिली जानकारी के अनुसार, बैंड पार्टी के साथ निकले जुलूस में उन्होंने अलग अंदाज में प्रचार किया और ढलाई मजदूरों के साथ बेलचा चलाकर भी लोगों का ध्यान खींचा।

भाजपा उम्मीदवार ने फांसीदेवा विधानसभा के पानीटंकी, गौरसिंगजोत और हाबालदार बस्ती इलाके में करीब सात किलोमीटर पैदल चलकर जनसंपर्क किया। इस दौरान कहीं लोगों को प्रणाम किया तो कहीं पार्टी के चुनाव चिन्ह के जरिए वोट की अपील की।

सुबह पानीटंकी स्थित राम मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ प्रचार की शुरुआत हुई। इसके बाद पानीटंकी बाजार होते हुए गौरसिंगजोत और हाबालदार बस्ती तक अभियान चलाया गया।

दुर्गा मुर्मू ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। उन्होंने दावा किया कि इस सीट पर भाजपा की जीत तय है और वे 60 हजार वोटों के अंतर से जीत हासिल करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार