home page

2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा देश : देवजीत सरकार

 | 

कोलकाता, 07 अक्टूबर (हि.स.)।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र और विश्व में अग्रणी शक्ति बनाने का लक्ष्य अब केवल सपना नहीं रह गया है, बल्कि देश उस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उपरोक्त बातें प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता देवजीत सरकार ने बुधवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही।

देवजीत सरकार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास और भविष्य को लेकर जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसकी दिशा में भारत लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में विकास की नई गति देखने को मिल रही है और भारत विश्व में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की उपलब्धियों और विकास यात्रा के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से पूरे देश के साथ पश्चिम बंगाल में भी ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। इस यात्रा के माध्यम से लोगों तक सेवा, विकास और राष्ट्र निर्माण का संदेश पहुंचाया जा रहा है।

भाजपा प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज के संबोधन का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका भाषण दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देशवासियों के दिल को छू गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का भविष्य और अधिक मजबूत होगा। पश्चिम बंगाल के लोग भी विकास की इस यात्रा में शामिल होकर विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा