नतीजों से पहले सिलीगुड़ी में भाजपा का जश्न, अबीर खेलकर जताया जीत का भरोसा
सिलीगुड़ी, 30 अप्रैल (हि. स.)। चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले ही सिलीगुड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं के एक वर्ग ने जीत के भरोसे जश्न मनाना शुरू कर दिया। गुरुवार को फूलबाड़ी के बटालियन मोड़ इलाके में समर्थकों को केसरिया अबीर खेलते और एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशी मनाते देखा गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं का दावा है कि इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 में रिकॉर्ड मतदान हुआ है, जिससे उनकी जीत की संभावना स्पष्ट है। उनका कहना है कि पार्टी राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।
हालांकि, परिणाम से पहले इस तरह के जश्न को लेकर इलाके में चर्चा तेज हो गई है।
स्थानीय लोगों का एक वर्ग इसे कार्यकर्ताओं के आत्मविश्वास के रूप में देख रहा है, तो कुछ लोग इसे समय से पहले की उत्सुकता मान रहे है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है ताकि कहीं भी कोई अशांति न फैले, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह जश्न आने वाले नतीजों को लेकर बढ़ते उत्साह का संकेत है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

