home page

तृणमूल में बड़ी टूट, महज 25 फीसदी सदस्यों के दम पर भाजपा ने बालुरघाट पंचायत समिति पर जमाया कब्जा

 | 
तृणमूल में बड़ी टूट, महज 25 फीसदी सदस्यों के दम पर भाजपा ने बालुरघाट पंचायत समिति पर जमाया कब्जा


दक्षिण दिनाजपुर जिले, 06 नवंबर (हि. स.)। जिले के बालुरघाट में राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। सदस्यों की संख्या में काफी पीछे होने के बावजूद भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों के समर्थन से बालुरघाट पंचायत समिति पर कब्जा कर लिया है। शुक्रवार को पंचायत समिति के नए बोर्ड के गठन के दौरान यह राजनीतिक समीकरण सामने आया। नई अध्यक्ष के रूप में मनीषा दास सूत्रधर और उपाध्यक्ष के रूप में कामना हालदार निर्वाचित हुई ।32 सीटों वाली इस पंचायत समिति में तृणमूल कांग्रेस के 24 और भाजपा के आठ सदस्य थे। शुक्रवार को बोर्ड गठन के दौरान भाजपा के सात और तृणमूल के पांच सदस्य उपस्थित हुए। तृणमूल के इन पांच सदस्यों ने भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में समर्थन दिया। इसके चलते भाजपा ने आसानी से आवश्यक बहुमत हासिल कर पंचायत समिति पर अपना कब्जा जमा लिया।

गौरतलब है कि इससे पहले पंचायत समिति के अध्यक्ष अरूप सरकार और उपाध्यक्ष चंदना बर्मन के इस्तीफे के बाद यह समिति नेतृत्वविहीन हो गई थी।बोर्ड गठन के दौरान बालुरघाट के विधायक विद्युत कुमार राय, तपन के विधायक बुधराय टुडू और भाजपा के जिलाध्यक्ष स्वरूप चौधरी मौजूद रहे।

स्वरूप चौधरी ने दावा किया कि लंबे समय से ठप पड़े प्रशासनिक कार्यों को अब तेजी से पूरा किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार