home page

भाजपा उम्मीदवारों ने मेदिनीपुर में दाखिल किए नामांकन पत्र

 | 
भाजपा उम्मीदवारों ने मेदिनीपुर में दाखिल किए नामांकन पत्र


भाजपा उम्मीदवारों ने मेदिनीपुर में दाखिल किए नामांकन पत्र


मेदिनीपुर, 04 अप्रैल (हि. स.)। पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आज मेदिनीपुर सदर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। शनिवार सुबह से ही शहर के मुख्य मार्गों और भाजपा कार्यालय के आसपास हलचल बढ़ गई थी। उम्मीदवारों के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित हुए, जिन्होंने भगवा रंग की झंडियों और पोस्टरों के साथ रोड पर अपना उत्साह प्रदर्शित किया।

मेदिनीपुर विधानसभा से डॉ. शंकर गुछैत, गड़बेता से प्रदीप लोधा, शालबनी से विमान महतो और केशपुर से शुभेंदु सामंत ने अपने नामांकन पत्र जमा किए। भीड़ इतनी अधिक थी कि शहर के प्रमुख मार्गों पर चहल-पहल और उत्सव का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और उनके लिए जयकारे लगाए।

उम्मीदवारों ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए जनता से अपने पक्ष में समर्थन की अपील की। नामांकन पत्र डालने के बाद मेदिनीपुर प्रत्याशी डॉ. शंकर गुछैत ने कहा कि मेदिनीपुर के विकास के लिए हम शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार करेंगे।

प्रदीप लोधा ने कहा कि हम किसानों के लिए उचित मूल्य और सरकारी मदद सुनिश्चित करेंगे, ताकि गड़बेता में हर किसान सशक्त बने।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता