home page

खड़गपुर में भाजपा प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

 | 
खड़गपुर में भाजपा प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र


खड़गपुर में भाजपा प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र


खड़गपुर में भाजपा प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र


खड़गपुर में भाजपा प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र


खड़गपुर, 04 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर शहर में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज रही। शनिवार को खड़गपुर महकमा शासक (एसडीओ) कार्यालय में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, जिससे इलाके में चुनावी माहौल में खासा उत्साह और गर्माहट देखने को मिली।

सबंग विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अमल पंडा ने समर्थकों और पार्टी नेताओं के साथ खड़गपुर महकमा शासक के कार्यालय पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना नामांकन पत्र जमा किया। इस दौरान कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रियता स्पष्ट रूप से देखी गई।

इसी तरह केशियाड़ी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार भद्र हेमरम ने भी समर्थकों के साथ पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की अच्छी-खासी मौजूदगी देखने को मिली।

वहीं खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने भी शनिवार को अपना नामांकन पत्र जमा किया। इस अवसर पर शहर में भाजपा की ओर से एक बड़ा जुलूस और शक्ति प्रदर्शन भी किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ शुभेंदु अधिकारी भी उपस्थित रहे। जुलूस और नामांकन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए, जिससे पूरे इलाके में चुनावी माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया।

इसके अलावा नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रमाप्रसाद गिरी ने भी खड़गपुर महकमा शासक के कार्यालय में पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

दूसरी ओर दांतन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अजित जाना ने भी समर्थकों के साथ एसडीओ कार्यालय पहुंचकर औपचारिक रूप से अपना नामांकन पत्र जमा किया। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि वह विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएंगे और क्षेत्र में परिवर्तन लाने के लिए आशावादी हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता