भाजपा प्रत्याशी ने चाय बागानों में श्रमिकों से सादरी भाषा में मांगे वोट
सिलीगुड़ी, 01 अप्रैल (हि. स.)। नक्सलबाड़ी के चाय बागानों में भाजपा प्रत्याशी आनंदमय बर्मन ने अनोखे अंदाज में चुनाव प्रचार किया। आनंदमय बर्मन ने पहाड़गुमिया चाय बागान के दमदमा डिवीजन और विजय नगर चाय बागान में चाय श्रमिकों से उनकी अपनी सादरी भाषा में बातचीत कर वोट मांगे।
प्रचार के दौरान चाय श्रमिकों ने क्षेत्र में विकास कार्यों की कमी को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।
भाजपा प्रत्याशी आनंदमय बर्मन ने कहा कि अपनी भाषा में बात करने से लोगों से सीधा जुड़ाव बनता है। उन्होंने बताया कि वे राजबंशी, नेपाली, बंगाली और हिंदी भाषाएं भी बोलते है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर भाजपा सरकार सत्ता में आती है तो चाय श्रमिकों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार चाय श्रमिकों को उनके जमीन के अधिकार से वंचित कर रही है और टी टूरिज्म के नाम पर जमीन दी जा रही है। इसके अलावा, उन्होंने नक्सलबाड़ी के रथखोला इलाके में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन भी किया।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

