home page

पश्चिम बर्धमान की सभी सीटों पर भाजपा की बढ़त बरकरार

 | 

कोलकाता, 04 मई (हि.स.)।

पश्चिम बर्दवान जिले की नौ विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है और अब तक के रुझानों में भाजपा सभी सीटों पर लगातार बढ़त बनाए हुए है।

रानीगंज सीट पर चौथे राउंड की गिनती के बाद भाजपा के पार्थ घोष 15,912 वोटों से आगे चल रहे हैं।

जामुड़िया में चौथे राउंड के बाद भाजपा के डॉ. बिजन मुखर्जी 4,182 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।

कुल्टी सीट पर दूसरे राउंड के बाद भाजपा उम्मीदवार डॉ. अजय पोद्दार 7,599 वोटों से आगे हैं।

आसनसोल दक्षिण में छठे राउंड की गिनती के बाद भाजपा की अग्निमित्रा पॉल 18,812 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि आसनसोल उत्तर में तीसरे राउंड के बाद कृष्णेंदु मुखर्जी 11,886 वोटों से आगे चल रहे हैं।

बाराबनी सीट पर चौथे राउंड के बाद भाजपा के अरिजीत राय 3,959 वोटों से आगे हैं।

दुर्गापुर पश्चिम में पहले राउंड के बाद पार्टी उम्मीदवार लखन घोड़ूई 2,260 वोटों से बढ़त पर हैं, जबकि दुर्गापुर पूर्व में चौथे राउंड के बाद चंद्र शेखर बनर्जी 5,524 वोटों से आगे चल रहे हैं।

पांडवेश्वर सीट पर तीसरे राउंड की गिनती के बाद जितेंद्र तिवारी 4,104 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।

जिले की सभी सीटों पर रुझानों में भाजपा की मजबूत स्थिति नजर आ रही है, हालांकि अंतिम परिणाम के लिए पूरी मतगणना का इंतजार किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा