भाजपा प्रत्याशी शिखा चटर्जी ने किया यज्ञ, जीत की कामना
सिलीगुड़ी, 03 मई (हि. स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से ठीक पहले डाबग्राम-फुलबाड़ी सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार शिखा चटर्जी ने रविवार को विशेष यज्ञ का आयोजन किया। यह धार्मिक अनुष्ठान शहर के 40 नंबर वार्ड के ज्योति नगर इलाके में किया गया, जिसमें पार्टी के कई कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
यज्ञ के बाद शिखा चटर्जी ने कहा कि कल चुनाव परिणाम घोषित होंगे। हमें विश्वास है कि इस बार बदलाव आएगा, उसी उम्मीद के साथ यह यज्ञ और प्रार्थना की गई है।
उन्होंने बताया कि राज्यभर में भाजपा के उम्मीदवार परिणाम से पहले पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान कर आशीर्वाद ले रहे है।
उनके अनुसार, जनता का समर्थन हमारे साथ है और हमें सकारात्मक नतीजों की उम्मीद है। मतगणना से पहले इस तरह के धार्मिक आयोजनों को लेकर राजनीतिक माहौल और भी गर्म होता नजर आ रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

