home page

चुनाव 26 : भाजपा उम्मीदवार आनंदमय बर्मन ने श्रमिकों संग किया भोजन

 | 
चुनाव 26 : भाजपा उम्मीदवार आनंदमय बर्मन ने श्रमिकों संग किया भोजन


सिलीगुड़ी, 10 अप्रैल (हि. स.)। विधानसभा चुनाव के बीच माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी सीट पर चाय बागान श्रमिकों का वोट निर्णायक माना जा रहा है, जिस पर सभी दलों की नजर टिकी हुई है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भाजपा उम्मीदवार आनंदमय बर्मन ने नक्सलबाड़ी के बेलगाछी, मारापुर और मांझा चाय बागानों में जोरदार चुनाव प्रचार किया। प्रचार के दौरान उन्होंने चाय श्रमिकों के साथ बैठकर भोजन किया। इस दौरान उन्हें कहीं चाय के पौधे लगाए तो कहीं खुद काम करते भी देखा गया। हालांकि इस दौरान कुछ जगहों पर लोगों ने पिछले पांच साल के कामकाज पर सवाल उठाए।

आनंदमय बर्मन ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों में राज्य सरकार चाय श्रमिकों के लिए कोई ठोस विकास नहीं कर पाई है, जिसकी वजह से लोगों में नाराजगी है। उन्होंने वादा किया कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो चाय श्रमिकों को बेहतर मजदूरी, आवास और जमीन के अधिकार दिए जाएंगे।

साथ ही उन्होंने पीएफ और ग्रेच्युटी जैसे मुद्दों पर भी राज्य सरकार और चाय बागान मालिकों के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया। चुनावी माहौल में अब सभी की नजर इस क्षेत्र के चाय श्रमिकों के वोट पर टिकी हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार