टोटो से टकराई बाइक, एक की मौत
सिलीगुड़ी, 26 मार्च (हि. स.)। नक्सलबाड़ी में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है। मृतक का नाम राज खेरवार है, जबकि घायल युवक का नाम शुभम विश्वकर्मा है। वह सातभैया इलाके का निवासी बताया गया है। यह घटना पानीघाटा-नक्सलबाड़ी राज्य सड़क पर बाबूपाड़ा इलाके में गुरुवार को हुई।
मिली जानकारी के अनुसार, पानीघाटा की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े एक टोटो से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े।
घायलों को नक्सलबाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राज खेरवार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे युवक शुभम विश्वकर्मा का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और टोटो व मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

