दिनहाटा में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन
| Nov 17, 2026, 15:12 IST
कूचबिहार, 17 नवंबर (हि. स.)। जिले के दिनहाटा स्थित शालमारा इलाके में मंगलवार को राम मंदिर निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ मंदिर निर्माण की प्रक्रिया की शुरुआत हुई।इस धार्मिक समारोह में उत्तर बंगाल विकास मंत्री निशीथ प्रमाणिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन की सभी धार्मिक रस्में संपन्न हुईं।
राम मंदिर निर्माण को लेकर शालमारा इलाके में स्थानीय लोगों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने इस आयोजन में भाग लिया।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

