home page

शौकत के करीबी भांगड़ के तृणमूल नेता गिरफ्तार

 | 
शौकत के करीबी भांगड़ के तृणमूल नेता गिरफ्तार


दक्षिण 24 परगना, 28 जून (हि. स.)। वर्ष 2023 के पंचायत चुनाव के दौरान भांगड़ क्षेत्र में हुई हिंसा से जुड़े एक मामले में पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के नेता खयरुल इस्लाम को गिरफ्तार किया है। उन्हें रविवार को मुर्शिदाबाद के बहरामपुर इलाके से पकड़ा गया।

खयरुल इस्लाम भांगड़-दो पंचायत समिति में भूमि कर्माध्यक्ष हैं और उन्हें तृणमूल नेता शौकत मोल्ला का करीबी माना जाता है। उन पर पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा में शामिल होने का आरोप है। इसी घटना में आईएसएफ कार्यकर्ता मोहिउद्दीन मोल्ला की मौत हुई थी।

पुलिस के अनुसार, 2023 के पंचायत चुनाव के समय भांगड़ में तृणमूल कांग्रेस और इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के बीच झड़प हुई थी। इस घटना के बाद दर्ज मामले में खयरुल इस्लाम का नाम आरोपित के रूप में सामने आया था। तभी से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।

रविवार को बहारामपुर में उत्तर काशीपुर और विजयगंज बाजार थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता