home page

भांगड़ विधानसभा क्षेत्र के प्राणगंज इलाके के रघुनाथपुर में लाठी चार्ज

 | 
भांगड़ विधानसभा क्षेत्र के प्राणगंज इलाके के रघुनाथपुर में लाठी चार्ज


दक्षिण 24 परगना, 29 अप्रैल (हि. स.)। जिले के भांगड़ विधानसभा क्षेत्र के प्राणगंज इलाके के रघुनाथपुर में मतदान के दौरान आईएसएफ विधायक और नेता नौशाद सिद्दीकी वहां पहुंचने से भारी तनाव फैल गया।

बताया जा रहा है कि नौशाद सिद्दीकी के पहुंचते ही तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “जय बांग्ला” के नारे लगाने शुरू कर दिए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। देखते ही देखते माहौल काफी गर्म हो गया और इलाके में व्यापक तनाव फैल गई। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर मौजूद केंद्रीय बल और राज्य पुलिस ने मोर्चा संभाला। भीड़ को नियंत्रित करने और हालात काबू में लाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। लाठीचार्ज के बाद भी कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना रहा।

घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। केंद्रीय बल इलाके में लगातार गश्त कर रहा है और मतदान केंद्रों के आसपास अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। फिलहाल प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में होने का दावा किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा