home page

छात्र संघर्ष के बाद भांगड़ कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच ली गई परीक्षा

 | 
छात्र संघर्ष के बाद भांगड़ कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच ली गई परीक्षा


कोलकाता, 15 सितंबर (हि.स.)।

छात्र संघर्ष के बाद भांगड़ महाविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सोमवार को कॉलेज में अशांति की आशंका के बाद कॉलेज प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षाएं समाप्त होने तक अन्य सभी कक्षाएं बंद रखने का नोटिस जारी किया है।

घटना के अगले ही दिन मंगलवार को कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। कड़ी निगरानी के बीच परीक्षार्थियों को कॉलेज में प्रवेश दिया जा रहा है। बाहरी लोगों को परिसर में प्रवेश से रोकने के लिए सुबह से ही कॉलेज के मुख्य गेट पर गेटमैन और नॉन-टीचिंग स्टाफ को तैनात किया गया है।

कॉलेज में प्रवेश के लिए परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड और आई-कार्ड दिखाना अनिवार्य किया गया है। इन दस्तावेजों के बिना किसी को भी कॉलेज परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है।

हालांकि, इस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। सोमवार को जब कॉलेज में अशांति की आशंका पहले से जताई जा रही थी, तब इसी तरह की सक्रियता क्यों नहीं दिखाई गई? घटना के बाद अगले ही दिन सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी क्यों करनी पड़ी—इसे लेकर कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को भांगड़ कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और इंडियन सेकुलर फ्रंट समर्थक छात्रों के बीच संघर्ष की घटना हुई थी जिसमें कई छात्र घायल हो गए थे। एबीवीपी की तरफ से आईएसएफ समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया गया था। घटना के बाद से कॉलेज परिसर में तलाक की स्थिति

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा