वरिष्ठ बीजीपीएम नेता सतीश थापा भाजपा में शामिल
मिरिक, 28 मार्च (हि.स.)। पहाड़ की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम के तहत मिरिक के वरिष्ठ भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (बीजीपीएम) नेता सतीश थापा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। वह मिरिक सब-डिवीजन में बीजीपीएम के महासचिव के पद पर कार्यरत थे। भाजपा नेताओं ने उनका पार्टी में स्वागत करते हुए इसे मिरिक में संगठन के लिए बड़ी मजबूती बताया है।
शनिवार को दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। भाजपा सांसद का कहना है कि सतीश थापा के शामिल होने से मिरिक में पार्टी संगठन और मजबूत होगा तथा क्षेत्र के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में काम तेज होगा। मिरिक के लोग लंबे समय से प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर भरोसा जता रहे हैं और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ क्षेत्र को लगातार मिल रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

