home page

बीजीपीएम उम्मीदवार अमर लामा ने भरा नामांकन

 | 
बीजीपीएम उम्मीदवार अमर लामा ने भरा नामांकन


कर्सियांग, 01 अप्रैल (हि. स.)। कर्सियांग विधानसभा सीट से भारतीय गोर्खा प्रजातांत्रिक मोर्चा (बीजीपीएम) के उम्मीदवार अमर लामा ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। नामांकन से पहले अमर लामा और पार्टी के केंद्रीय संस्थापक अध्यक्ष अनित थापा ने गिद्ध पहाड़ स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके अलावा कर्सियांग मोटर स्टैंड पर सर्वधर्म पूजा का आयोजन भी किया गया।

पूजा के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने एक विशाल रैली निकाली, जो हिल कार्ट रोड, महकमा अस्पताल मोड़ और बर्धमान रोड होते हुए विभिन्न इलाकों से गुजरी। रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिससे पूरे इलाके में चुनावी माहौल गर्म हो गया। इसके बाद अमर लामा ने कर्सियांग एसडीओ कार्यालय पहुंचकर एसडीओ प्रिया यादव को अपना नामांकन पत्र सौंपा। उनके नामांकन पत्र की जांच सात अप्रैल को की जाएगी।

नामांकन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अमर लामा ने जीत को लेकर आशावादी दिखे।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार