home page

भगत सिंह मोड पर “विश्व बांग्ला” ग्लोब हटाने की मांग

 | 
भगत सिंह मोड पर “विश्व बांग्ला” ग्लोब हटाने की मांग


आसनसोल, 22 मई (हि. स.)। बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से मुलाक़ात कर एक महत्वपूर्ण मांग उठाई है। कमेटी के सचिव सुरेंद्र सिंह की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में आसनसोल भगत सिंह मोड़ स्थित शहीद सरदार भगत सिंह की प्रतिमा के ऊपर लगाए गए “ विश्व बांग्ला” ग्लोब को हटाने की मांग की गई है।

कमेटी का कहना है कि शहीद भगत सिंह देश के अत्यंत सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी हैं, और उनकी प्रतिमा के ऊपर इस प्रकार का ढांचा लगाया जाना कई नागरिकों की भावनाओं को आहत कर रहा है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि राज्य के विभिन्न प्रमुख स्थानों से ऐसे प्रतीकात्मक ढांचों को हटाया जा रहा है या पुनर्विचार किया जा रहा है। इसी क्रम में आसनसोल में भी उचित कदम उठाने की अपील की गई है।

इस मामले की प्रतिलिपि अग्निमित्रा पॉल, पुलिस आयुक्त, एडीपीसी, पश्चिम बर्दवान जिला प्रशासन तथा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी को भी भेजी गई है।

कमेटी ने प्रशासन से इस विषय में जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा