बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने 10 सूत्री मांगों को लेकर डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा
आसनसोल, 16 मार्च (हि.स.)। बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सोमवार को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।
इस बारे में संगठन के सचिव सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस देश के संविधान के अनुसार सिख भी अल्पसंख्यक समुदाय के दायरे में आते हैं। लेकिन पश्चिम बंगाल में सिखों को संविधान में दी गई सुविधा नहीं मिलती है। जिन पर सिखों का अधिकार है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को डीएम के मार्फत से ज्ञापन दिया गया।
सुरेंद्र सिंह ने कहा कि वह जो मांग डीएम के जरिए मुख्यमंत्री के सामने रखना चाहते हैं। वह कोई खैरात नहीं मांग रहे। वह अपना अधिकार मांग रहे हैं। संविधान के अनुसार जो अधिकार अन्य अल्पसंख्यक समाज के लोगों को मिलता है, वही अधिकार सिखों को भी मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से भी अनुरोध किया कि वह सिखों के इस मांग पर गौर करें और संविधान में अल्पसंख्यकों को जो अधिकार दिए हैं, वह अधिकार सिखों को भी प्राप्त हो। मौके पर परमजीत सिंह, गुरचरण सिंह सहित दर्जनों सिख समुदाय के लोग उपस्थित थे। ---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा

