home page

पश्चिम बंगाल में आज बारिश के आसार

 | 
पश्चिम बंगाल में आज बारिश के आसार


कोलकाता, 16 सितंबर (हि. स.)। पश्चिम बंगाल में बुधवार को मौसम के बदलते मिजाज के बीच कई इलाकों में बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दक्षिण बंगाल में मुख्य रूप से आंशिक से सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कोलकाता में भी हल्की बारिश की संभावना है।

उत्तर बंगाल में बारिश का प्रभाव अपेक्षाकृत अधिक रहने की संभावना है। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, अलीपुरद्वार और कूचबिहार समेत कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के कारण स्थानीय स्तर पर परेशानी की स्थिति बन सकती है।

दक्षिण बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना, पूर्व एवं पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बांकुड़ा, पुरुलिया, पूर्व एवं पश्चिम बर्धमान, नदिया, मुर्शिदाबाद और बीरभूम में कहीं-कहीं हल्की बारिश तथा गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

कोलकाता में बुधवार को न्यूनतम तापमान करीब 26-28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वातावरण में नमी अधिक रहने से उमस का असर महसूस हो सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहने की संभावना है। 17 और 18 सितंबर को कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश तथा तेज हवाएं चल सकती हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता