home page

पश्चिम बंगाल में आज मौसम रहेगा गर्म, कुछ जगहों पर बारिश के आसार

 | 
पश्चिम बंगाल में आज मौसम रहेगा गर्म, कुछ जगहों पर बारिश के आसार


कोलकाता, 15 अक्टूबर (हि. स.)। पश्चिम बंगाल में गुरुवार को मौसम मुख्य रूप से साफ और धूप वाला रहने का अनुमान है। हालांकि, दोपहर या शाम के समय राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ जगहों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है। दिन में धूप और उमस के कारण लोगों को गर्मी का एहसास हो सकता है।

मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। आर्द्रता का स्तर लगभग 68 से 75 प्रतिशत के बीच रह सकता है। इससे वातावरण में उमस बनी रहने का अनुमान है।

कोलकाता और आसपास के दक्षिण बंगाल के जिलों में दिन के समय धूप और उमस रहने की संभावना है। हावड़ा, हुगली, उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना, पूर्व एवं पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बांकुड़ा, पुरुलिया, पूर्व एवं पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नदिया में भी मौसम गर्म और उमस भरा रह सकता है। इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर दोपहर या शाम के समय हल्की बारिश अथवा गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

वहीं, उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, उत्तर एवं दक्षिण दिनाजपुर और मालदा में स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार मौसम में बदलाव हो सकता है।

दिन के दौरान हल्की धूप के साथ मौसम गर्म रह सकता है। वहीं, दोपहर से शाम के बीच कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना लगभग 15 से 50 प्रतिशत तक बताई गई है।

हवा मुख्य रूप से उत्तर-पूर्व दिशा से चल सख्ती है। इसकी गति लगभग पांच से आठ किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। कुल मिलाकर, पश्चिम बंगाल में आज मौसम गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश से अस्थायी राहत मिल सकती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता