home page

चुनाव 26 : पश्चिम बंगाल में 11 बजे तक 39.97 प्रतिशत मतदान

 | 
चुनाव 26 : पश्चिम बंगाल में 11 बजे तक 39.97 प्रतिशत मतदान


कोलकाता, 29 अप्रैल (हि.स.)।पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान जारी है। बुधवार को सुबह 11 बजे तक राज्य में कुल 39.97 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ो के अनुसार, सुबह 11 बजे तक जिलों में मतदान का प्रतिशत अलग-अलग रहा। हुगली जिले में 43.12 प्रतिशत, हावड़ा में 39.45 प्रतिशत, कोलकाता उत्तर में 38.39 प्रतिशत और कोलकाता दक्षिण में 36.78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

इसके अलावा नदिया जिले में 40.34 प्रतिशत, उत्तर 24 परगना में 38.43 प्रतिशत, पूर्व बर्धमान में 44.50 प्रतिशत तथा दक्षिण 24 परगना में 37.92 प्रतिशत मतदान हुआ है। राज्य के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता सुबह से ही कतारों में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है और सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता